CUET UG Admission 2023: स्नातक में दाखिले के लिए 12 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन, मेरिट के आधार पर मिलेगी सीट
सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा 21 से 31 मई तक अलग-अलग दिनों में तीन शिफ्टों में आयोजित होगी। जिसके लिए इच्छुक छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर जाकर सीयूईटी यूजी 2023 का आवेदन पत्र भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्नातक में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी 2023 (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो गुरूवार देर रात से ओपन हो गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर जाकर सीयूईटी यूजी 2023 का आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा 21 से 31 मई तक अलग-अलग दिनों में तीन शिफ्टों में आयोजित होगी।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीट सीयूईटी यूजी की मेरिट स्कोर के आधार पर मिलेगा
प्रोफेसर कुमार ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2023 के परीक्षा केंद्र और शहरों की सूची 30 अप्रैल को जारी होगी। जबकि मई के दूसरे हफ्ते तक एनटीए वेबसाइट से छात्रों को अपना नाम व पंजीकरण नंबर के आधार पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला सीयूईटी यूजी की मेरिट के आधार पर मिलेगा। जबकि डीम्ड, स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटी चाहें तो इस मेरिट स्कोर से स्नातक प्रोग्राम में दाखिला दे सकती हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और सवाल बहुविकल्पीय रहेंगे।
यूजीसी चेयरमैन ने कहा, 13 भारतीय भाषाओं में 21 से 31 मई तक प्रवेश परीक्षा
सीयूईटी में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न 12वीं बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम पर ही आधारित होंगे। सीयूईटी हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कुल 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। छात्र अपनी मनपसंद भाषा चुन सकता है, जिसमें मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमी, बांग्ला, उड़िया, पंजाबी, हिंदी समेत अंग्रेजी होगी। सीयूईटी में अनिवार्य पेपर की परीक्षा इन्हीं भारतीय भाषाओं में से किसी एक में देनी होगी।
27 डोमेन में से एक और अधिक से अधिक 10 सब्जेक्ट चुन सकेंगे
चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के आधार पर सीयूईटी में 27 डोमेन रखे गए हैं। छात्रों को इन 27 में से कम से कम एक और अधिक से अधिक 10 डोमेन यानी सब्जेक्ट की च्वाइस रखने का विकल्प मिलेगा। इसमें अकाउंटेंसी या कंप्यूटर अकाउंटेसी, बॉयोलॉजी या बॉयोलॉजी स्ट्डीज या बॉयोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्ट्डीज, कैमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस या इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, इॅकोनोमिक्स या बिजनेस इॅकोनोमिक्स, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स हैं।
वहीं एंट्रेप्रेयूर्शिप, जियोग्राफी, हिंस्ट्री, होम साइंस, नॉलेज ट्रेडिशन -प्रैक्टिस इन इंडिया, लीगल स्ट्डीज, कमर्शियल आर्ट्स, मैथ्मेटिक्स, फिजिकल एजुकेशन या एनसीसी, फिजिक्स, पॉलिटिक्ल साइंस, साइकोलॉजी, सोशलॉजी, टीचिंग एप्टीट्यूट, एग्रीकल्चर, मॉस मीडिया या मॉस कम्यूनिकेशन, एंथ्रोपोलॉजी, फाइन ऑर्ट या विजुअल ऑर्ट (स्कलपचर या पेटिंग) परफार्मिंग ऑर्ट्स (डांस, कथक, भरतनाट्यम, कत्थकली, ओडिसी, ड्रामा, थियेटर, म्यूजिक जनरल, हिंदोस्तानी, संगीत, पर्शियन-नॉन पर्शियन) और संस्कृत आदि विषय होंगे।
ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न
सीयूईटी के तीन सेक्शन होंगे। सेक्शन ए यानी हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषा पर आधारित पेपर होगा। यह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा। इस सेक्शन में 50 सवाल होंगे, जिसमें से 45 मिनट में 40 का जवाब देना होगा। जबकि सेक्शन 1 बी फोरन लैंग्वेज या फिर लिटरेचर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ऑप्शनल रहेगा। यह उन छात्रों के लिए होगा, जोकि बीए फ्रेंच आदि में स्नातक डिग्री की पढ़ाई करना चाहते होंगे।
इसमें फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, नेपाली, पर्शियन, इटेलियन, अरेबिक, सिंधी, कश्मीरी, कोकंणी, डोगरी, मैथली, मणीपुरी, तिब्तयन, चाइनीज, रशियन, जापानी, बोड़ो भाषा होगी। छात्र इनमें से अपनी मनपसंद चुन सकता है। वहीं, सेक्शन बी अनिवार्य पेपर होगा। इसमें छात्र को अपने मनपसंद डोमेन में से कम से कम एक और अधिक से अधिक 10 डोमेन यानी सब्जेक्ट चुनना होगा।
इस पेपर में छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में लिखने का विकल्प मिलेगा। यहां पर 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से 45 मिनट में 40 का उत्तर देना होगा। जबकि सेक्शन सी जनरल पेपर होगा। इसमें सामान्य ज्ञान आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 75 सवालों में से 60 का उत्तर देना होगा। इसके लिए छात्र को 60 मिनट का समय मिलेगा।