फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dalit organizations protest in support of MLA Kuldeep Kumar

Delhi NCR News: विधायक कुलदीप कुमार के समर्थन में दलित संगठनों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार के विरोध में बृहस्पतिवार को दलित संगठनों और समर्थकों ने प्रदर्शन किया। कल्याणपुरी बस स्टैंड के पास हुए प्रदर्शन में लोगों ने भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि विधानसभा में प्रवेश वर्मा ने उनके साथ अपमानजनक तरीके से व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से दलित समाज में काफी आक्रोश है। कुलदीप कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि कोंडली विधानसभा क्षेत्र के विधायक होने के बावजूद उन्हें कोंडली पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। कुलदीप कुमार ने दावा किया कि कोंडली का पुल पिछली अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में बनाया गया था और इसका करीब पांच प्रतिशत काम ही बाकी था। उनके मुताबिक, बाकी काम पूरा करने में मौजूदा सरकार को करीब डेढ़ साल लग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed