{"_id":"69b41064f52aaa9f980b5b8e","slug":"danger-of-heat-stroke-increased-amid-rising-temp-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-89842-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बढ़ती गर्मी से बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, धूप से बचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बढ़ती गर्मी से बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, धूप से बचने की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा स्थित सीएचसी में बनेगा हीट स्ट्रोक रूम
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। मौसम में अचानक बदलाव और बढ़ते तापमान को देखते हुए चिकित्सकों को समय से पहले ही हीट स्ट्रोक की चिंता सताने लगीं हैं। हीट स्ट्रोक और लू के मामलों में वृद्धि की आशंका को रखते हुए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक रूम को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों ने लू से बचाव के लिए पानी युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।
ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सकों का कहना है कि अचानक से बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीएचसी में हीट स्ट्रोक रूम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां आवश्यक दवाएं, ठंडा पानी, ओआरएस और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी। प्रभावित मरीजों को तुरंत उपचार मिले इसके लिए चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहेंगे। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में चक्कर आना, तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
जरूरत होने पर ही घर से निकलें
चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्होंने बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। बाहर निकलने से पहले सिर को ढंकने को आवश्यक बताया है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ, तरबूज, खीरा और नारियल पानी का सेवन करने की सलाह दी है।
-- -- -- --
हर वर्ष 15 अप्रैल के बाद हीट स्ट्रोक के मामले सामने आते थे, लेकिन इस बार मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ने के कारण समय से पहले ही मामले आने की आशंका है। इसे देखते हुए सीएचसी में पहले से ही हीट स्ट्रोक रूम तैयार किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।
-डॉ. नारायण किशोर, चिकित्सा अधीक्षक, डाढ़ा सीएचसी।
Trending Videos