सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA initiative will transform parks into event venues

delhi: डीडीए की पहल पर पार्क बनेंगे कार्यक्रम स्थल, सैर-सपाटे के अलावा सालभर होंगे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन

शनि पाथौली, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Mar 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक योजना तैयार की है, जिसके तहत शहर के विभिन्न पार्कों में सालभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीडीए ने ईवेंट एग्रीगेटर के चयन के लिए प्रस्ताव भी जारी कर दिया है।
 

DDA initiative will transform parks into event venues
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के पार्क अब केवल टहलने और सैर-सपाटे तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आने वाले समय में ये सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक योजना तैयार की है, जिसके तहत शहर के विभिन्न पार्कों में सालभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीडीए ने ईवेंट एग्रीगेटर के चयन के लिए प्रस्ताव भी जारी कर दिया है।

Trending Videos


प्राधिकरण का मानना है कि दिल्ली की वृहद सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है जो विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साझा मंच पर लाएं। अभी तक पार्कों में होने वाले कार्यक्रम सीमित अवधि के होते थे, लेकिन नई योजना के तहत वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिससे लोगों को लगातार भागीदारी का मौका मिलेगा और मनोरंजन भी होगा जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालेगा। परिवारों, युवाओं और बच्चों के लिए यह एक नया अनुभव होगा, जहां वे सीखने और जुड़ने के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालभर होंगे विविध कार्यक्रम
योजना के तहत चयनित एजेंसी को हर साल कम से कम 16 कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 24 की जा सकती है। आयोजन मुख्य रूप से सितंबर से अप्रैल के बीच होंगे। इनमें संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्यिक गोष्ठियां, हस्तशिल्प मेले और फूड फेस्टिवल शामिल होंगे। योग सत्र, फिटनेस कैंप, खेल प्रतियोगिताएं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। इसका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन देना भी है।

सख्त दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
डीडीए ने इन आयोजनों के लिए कड़े नियम निर्धारित किए हैं। आयोजकों को साफ-सफाई, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखना होगा। पार्कों में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार की गंदगी या नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक रैलियां, निजी पार्टियां और विवादित कार्यक्रम पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

डीडीए का राजस्व बढ़ाने पर भी फोकस
योजना से डीडीए के राजस्व में भी वृद्धि होने की संभावना है। चयनित एजेंसी को एक निश्चित लाइसेंस शुल्क देना होगा, जबकि सुरक्षा जमा राशि अलग से ली जाएगी। आयोजकों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं की पूरी व्यवस्था करनी होगी।

शास्त्री पार्क इलाके में पार्कों का होगा सर्वे
डीडीए ने शास्त्री पार्क स्थित जिला पार्क और अन्य क्षेत्रों में विस्तृत टोपोग्राफिकल सर्वे करानेे की तैयारी की है। आधुनिक तकनीक जैसे डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस), ड्रोन फोटोग्रामेट्री और इकोसाउंडर के माध्यम से सर्वेक्षण किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 1.21 लाख रुपये निर्धारित की गई है। चयनित एजेंसी को यह कार्य 30 दिनों के भीतर पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed