सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dedication of women in the medical field is the backbone of the country's health system: Rekha Gupta

Delhi NCR News: अलीगढ़ के लिए उपयोगी तीन दिन से लापता यूट्यूबर का आनंद विहार में झाड़ियों से मिला शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-मंडावली से 7 मार्च दोपहर में पैसे लेकर निकले और अचानक हो गए थे लापता
Trending Videos

-परिजनों ने मंडावली थाने में कराई थी गुमशुदगी, घरवालों का आरोप, पुलिस ने नहीं की मदद , परिजनों ने खुद ही ढूंढा शव
-परिजनों ने एक सिपाही पर सीडीआर के लिए पैसे लेने का लगाया आरोप
-मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, परिजन शव लेकर मंडावली थाने पहुंचे, वहां किया घेराव
-पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए, परिजनों को समझाकर वापस भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में शनिवार की दोपहर से संदिग्ध हालत में लापता यूट्यूबर का शव आनंद विहार एरिया से सोमवार शाम को बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त पुष्पेंद्र उर्फ आकाश (31) के रूप में हुई है। आकाश के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर साढ़े चार लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
आकाश फैशन के वीडियो बनाते थे। शनिवार दोपहर के समय आकाश कैश लेकर मार्केट जाने के लिए निकले थे। इसके कुछ ही देर बाद उनका फोन बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन तक परिवार आकाश की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। सोमवार शाम को आखिर परिजनों ने खुद ही आकाश का शव ढूंढ निकाला। बाद में पुलिस को खबर दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मंगलवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद आकाश का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज परिजनों ने आकाश का शव मंडावली थाने के बाहर रखकर घेराव किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर परिजनों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, लूट के बाद की गई हत्या
परिजनों का आरोप है लूटपाट के बाद उसकी हत्या की गई है। वहीं पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का मामला नहीं लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़, नगलिया के रहने वाले आकाश परिवार के साथ स्कूल ब्लॉक, मंडावली में रहते थे। इसके परिवार में पिता बुधपाल सिंह, मां सुनीता, छोटा भाई विकास के अलावा पत्नी रितु और तीन साल की बेटी यादवी है। आकाश का मंडावली इलाके में स्टाइलिंग के नाम से गारमेंट शोरूम था। आकाश फैशन के वीडियो बनाकर ऑनलाइन भी कपड़े बेचते थे।
परिजनों ने खुद ही तलाश की आकाश की लाश

आकाश के चचेरे भाई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे आकाश डेढ़ लाख रुपये लेकर गांधी नगर से माल लेने के लिए निकले। दोपहर करीब 2.20 बजे उनकी पत्नी ने आकाश को कॉल किया तो उनके फोन की घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद 2.33 बजे उनका फोन बंद हो गया। परिजनों ने उनसे संपर्क का बहुत प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकती। शाम के समय परिवार मंडावली पहुंचा और आकाश की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस से उन्होंने आकाश को ढूंढने का दबाव बनाया। आरोप है कि एक सिपाही ने सीडीआर निकलवाने के नाम पर परिजनों से 10 हजार रुपये भी ले लिए। पुलिस ने उनकी लॉस्ट लोकेशन का पता किया तो वह आनंद विहार एरिया की आई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने उनकी तलाश में कोई रूचि नहीं दिखाई। परिजनों ने अपने सोर्स से फोन की आखिरी लोकेशन पता की। उसके आसपास परिवार उनकी तलाश करता रहा। सोमवार शाम को आकाश का शव बरामद हो गया।
आकश को ढूंढते हुए परिजन टेलको टी-प्वाइंट के पास डीडीए के खाली प्लाट पर पहुंचे। यहां से शव बरामद हुआ। इसके बाद मंडावली पुलिस को खबर दी गई। शव से कुछ दूर आकाश का फोन बंद हालत में मिल गया। परिजनों का आरोप है कि आकाश की सोने की चेन और कैश गायब मिला है। आकाश को कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया है।

परिजनों के तमाम आरोपों की पड़ताल की जा रही है, फिलहाल शव के हालत देखकर नहीं लग रहा कि आकाश की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। मंडावली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजीव कुमार, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article