{"_id":"69b00f1746fa0a478e02548e","slug":"dedication-of-women-in-the-medical-field-is-the-backbone-of-the-countrys-health-system-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127149-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है। वह मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल में आयोजित ‘वुमन इन मेडिकल प्रोफेशन’ कार्यक्रम में बोल रही थी। सीएम ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। आज महिलाएं डॉक्टर, सर्जन, शोधकर्ता, नर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं। वह न केवल लोगों को बेहतर इलाज दे रही हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा विशेषज्ञ, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर महिला को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। यह अस्पताल लाखों मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा, शोध और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं और यहां की समर्पित महिला चिकित्सा पेशेवर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।
Trending Videos