{"_id":"6a04dda8c694add1ef0866fb","slug":"delhi-an-elderly-ca-was-robbed-beaten-and-kidnapped-after-being-barged-into-his-home-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime Capital: दिल्ली के पॉश इलाके में दिन ढले बुजुर्ग सीए के घर में घुसकर लूट, मारपीट कर अगवा; मांगे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime Capital: दिल्ली के पॉश इलाके में दिन ढले बुजुर्ग सीए के घर में घुसकर लूट, मारपीट कर अगवा; मांगे 50 लाख
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि यह वारदात दो मई को शाम करीब 7.45 बजे घटी। आरोपियों ने रास्ते में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी।
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने रास्ते में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। जब आरोपी पीड़ित से 50 लाख रुपये की उगाही करने में विफल रहे तो उन्होंने पीड़ित और उनकी कार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामलेे को 36 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि यह वारदात दो मई को शाम करीब 7.45 बजे घटी। पीडि़त बुजुर्ग घर में अकेले थे, तभी तीन लोग जबरन उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उन्हें काबू में कर लिया, उनके साथ मारपीट कर टेप से उन्हें बांध दिया। आरोपियों ने अलमारी में रखे पांच लाख रुपये, दराज से 8,000-10,000 रुपये, बटुआ, तीन अंगूठियां और मोबाइल फोन सहित दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर मेरठ की ओर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित से 50 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने पीड़ित को दुर्घटना का बहाना बनाकर किसी परिचित से 15 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए मजबूर किया। जब पीड़ित पैसे का इंतजाम करने में नाकाम रहे तो आरोपियों ने उन्हें उनकी गाड़ी सहित हरियाणा के फिरोजपुर झिरका इलाके में दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर छोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। मेडिकल जांच में बुजुर्ग के शरीर पर काफी चोटें मिले हैं।
तीन मई को सूचना मिली थी
पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि इस वारदात के संबंध में तीन मई को नेब सराय थाना पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद जांच अधिकारी एसआई प्रिंस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद अपहरण, लूटपाट, मारपीट और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, स्थानीय स्तर पर पूछताछ की और तकनीकी निगरानी का उपयोग करके आरोपियों की पहचान की।
चार लाख रुपये, पर्स और कार बरामद
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लगातार प्रयासों और 36 घंटे की खोज के बाद एसआई विवेक, एसआई रोहताश व एसआई प्रिंस राजपूत की टीम ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से दो आरोपियों हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र और दिल्ली के कालकाजी की रहने वाली कल्पना को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों वीपीओ धानी सांचला, तहसील टोहाना, फतेहाबाद निवासी कुलदीप और सुशील को देर रात गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लूटी गई नकदी में से चार लाख रुपये, पीड़ित का पर्स और कार बरामद कर ली गई है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई एक एयर गन भी मिली है।