सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Oil Crisis Work from Home Implemented Two Days a Week in Delhi

तेल संकट: दिल्ली में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, 50% ऑनलाइन मीटिंग, मंत्री-MLA मेट्रो-बस से चलेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 14 May 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। इनमें दो दिन घर से काम, मंत्रियों की यात्राएं स्थगित कर दी गईं हैं। साथ ही बड़े पब्लिक इवेंट रद्द और नेताओं के काफिले में कटौती शामिल है।

Oil Crisis Work from Home Implemented Two Days a Week in Delhi
सीएम रेखा गुप्ता ने लिए बड़े फैसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहेंगे। अब 50 फीसदी ऑनलाइन मीटिंग होगी। श्रम विभाग और अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल मिलेगा। सरकार के मंत्री, विधायक मेट्रो, डीटीसी से चलेंगे। मंत्रियों की विदेशी यात्राएं स्थगित कर दी गईं हैं। दिल्ली सरकार तीन महीने तक बड़े पब्लिक इवेंट नहीं करेगी। 

Trending Videos

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। जिसमें मॉल और बाजार में 'मेड इन इंडिया' उत्पादों के लिए अलग स्थान बनेंगे। सरकार 90 दिन तक यह अभियान चलाएगी। इसमें स्कूल, अस्पताल और बाजार में कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार है और जल्द लागू होगी। सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर स्थायी रूप से 24-26 डिग्री पर सेट की जाएगी। बिजली नियंत्रण के लिए संवेदक लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 मई से शुरू होगा। दो दिन के लिए 100 फीसदी घर से काम लागू होगा। आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर चार कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed