{"_id":"6a32346049e290587209e1ef","slug":"delhi-bjp-president-harsh-malhotra-launched-a-cleanliness-drive-in-laxmi-nagar-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना की
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मी नगर मेन मार्केट में स्थानीय विधायक अभय वर्मा के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला कार्य है और इसे जन-जन की भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है।
हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों और अन्य निजी सफाई कर्मियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली की सड़कों और गलियों को साफ-सुथरा रखने के लिए हम सभी को कूड़ा इधर-उधर न फेंकने का संकल्प लेना होगा। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस स्वच्छता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा, शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा, और पार्षद रामकुमार शर्मा सहित कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।