{"_id":"6a31ee696971baf42e0b4c58","slug":"delhi-car-fire-three-pulled-out-of-burning-car-one-dead-two-in-critical-condition-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Car Fire: सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग के दौरान तीन को बाहर निकाला, एक की मौत; दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Car Fire: सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग के दौरान तीन को बाहर निकाला, एक की मौत; दो की हालत नाजुक
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार
मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवकों को अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने 22 साल के समद को मृत घोषित कर दिया।
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीपुर बूढ़पुर इलाके में रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद एक कार में आग लग गई। उस समय कार में तीन युवक फंसे हुए थे। आसपास के लोगोें ने फंसे हुए युवकों को बाहर खींचकर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवकों को अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने 22 साल के समद को मृत घोषित कर दिया। उसके दो दोस्त हमजा (25) और हारिब (29) का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि मृतक समद अपने परिवार के साथ दरियागंज के डिलाइट इलाके में रहता था। उसके दोनों दोस्त हारिब और हमजा भी उसके घर के पास ही रहते हैं। रविवार शाम तीनों दोस्तों ने मुरथल जाकर पराठा खाने का प्लान बनाया। फिर देर रात तीनों कार से मुरथल के लिए रवाना हो गए। देर रात करीब डेढ़ बजे अलीपुर स्थित बूढ़पुर के पास उनकी कार किसी वाहन से टकरा कर अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद कार दूर तक पलटती चली गई। उसके बाद कार में आग लग गई। सभी को कार से निकालने के बाद उसमें आग फैल गई। दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि समद की मौत सड़क हादसे में चोट लगने की वजह से हुई है। अलीपुर थाना पुलिस ने इस बाबत लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।