सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tughlakabad fire tragedy Death toll rises to four Pankaj mother also succumbs

तुगलकाबाद अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर चार, पंकज की मां गुड्डी देवी ने भी तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

इस दर्दनाक हादसे में इससे पहले पंकज, उसकी बहन और उनकी नानी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी गुड्डी देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार को उन्होंने भी उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

Tughlakabad fire tragedy Death toll rises to four Pankaj mother also succumbs
तुगलकाबाद में लगी आग का शिकार हुआ परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती गुड्डी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह इस हादसे में सबसे पहले जान गंवाने वाले पंकज की मां थीं।

इस दर्दनाक हादसे में इससे पहले पंकज, उसकी बहन और उनकी नानी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी गुड्डी देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार को उन्होंने भी उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों और इलाके के लोगों में शोक की लहर है। हादसे के बाद से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। इस अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अब तक इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed