सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway has increased the number of trips for four exam special trains starting today; students will benefit

Indian Railways: उत्तर रेलवे ने आज से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, छात्रों को मिलेगी सुविधा

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Jun 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने पहले चलाई गई 4 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाकर अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है।  

Railway has increased the number of trips for four exam special trains starting today; students will benefit
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 17 से 21 जून तक ट्रेनों के चार-चार फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे ने पहले चलाई गई 4 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाकर अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है।  



उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर रेलवे का मकसद परीक्षा सीजन में दिल्ली-हरियाणा-यूपी रूट पर भीड़ कम करना और छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाए गए फेरों में ट्रेनों की टाइमिंग, ठहराव और कोच संरचना पहले जैसी ही रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित साधारण श्रेणी में चलेंगी, ताकि अभ्यर्थियों को बिना रिजर्वेशन टिकट मिल सके। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ न करें और स्टेशन पर रेलकर्मियों का सहयोग करें।
विज्ञापन



17 से 21 जून तक ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे

  • ट्रेन नंबर 04427 शकूरबस्ती-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल  

पहले: 13, 14, 15, 16 जून
अब बढ़ी : 17, 18, 19, 20 जून 

  • ट्रेन नं. 04428 सहारनपुर-शकूरबस्ती अनारक्षित स्पेशल  

पहले: 14, 15, 16, 17 जून 
अब बढ़ी: 18, 19, 20, 21 जून

  • ट्रेन नं. 04429 शकूरबस्ती - सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल  

पहले: 13, 14, 15, 16   
अब बढ़ी: 17, 18, 19, 20 जून 

  • ट्रेन नं. 04430 सहारनपुर - नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 

पहले: 13, 14, 15, 16 जून 
अब बढ़ी: 17, 18, 19, 20 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed