फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cabinet: First installment of the Lakshmi Yojana to be released on Raksha Bandhan

Delhi Cabinet: रक्षा बंधन पर आएगी लक्ष्मी योजना की पहली किस्त, कांवड़ शिविरों की सहायता राशि में इजाफा

Wed, 29 Jul 2026 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jul 2026 03:52 AM IST
सार

योजना के तहत राजधानी की 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन
Delhi Cabinet: First installment of the Lakshmi Yojana to be released on Raksha Bandhan
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में बहुप्रतीक्षित दिल्ली लक्ष्मी योजना (डीएलवाई) को मंजूरी दे दी गई। योजना के तहत राजधानी की 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 5,110 करोड़ रुपये  का प्रावधान किया है। लक्ष्य है कि योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर जारी की जाए। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिपरिषद के साथ प्रेस वार्ता में योजना की औपचारिक घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का जो वादा किया था, उसे सवा वर्ष के भीतर पूरा कर दिया है। उनके अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। इसके लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। जिला स्तर पर आवेदनों की जांच, अंतिम स्वीकृति और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था भी की गई है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाभार्थियों को सहायता राशि दो माध्यमों से मिलेगी। पहले विकल्प में 1,500 आरडी या एफडी के रूप में जमा किए जाएंगे, जबकि दूसरे विकल्प में 1,000 रुपये सीबीडीसी (डिजिटल रुपये) वॉलेट में दिए जाएंगे। डिजिटल वॉलेट की राशि का उपयोग सरकार की ओर से निर्धारित वस्तुओं और सेवाओं की खरीद तक सीमित रहेगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगी। 

इसके माध्यम से बच्चों के स्कूल नामांकन, अपार आईडी, आभा आईडी, समय पर टीकाकरण और पोषण ट्रैकर पर पंजीकरण जैसी सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कांवड़ शिविरों की सहायता राशि बढ़ी, बड़े शिविरों को 15 लाख रुपये तक मिलेंगे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने कांवड़ यात्रा-2026 के लिए कांवड़ समितियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, शिविरों के बढ़ते खर्च और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी श्रेणियों के कांवड़ शिविरों के अनुदान में वृद्धि का निर्णय लिया है।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, 20 हजार वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में 6 से 12 दिनों तक संचालित होने वाले बड़े कांवड़ शिविरों को अब अधिकतम 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। अन्य श्रेणियों के शिविरों के लिए भी अनुदान राशि बढ़ाई गई है। इसके अलावा कांवड़ समितियों को पहले की तरह 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कांवड़ समितियों को पर्याप्त सहयोग देकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि महंगाई और यात्रा के विस्तार को देखते हुए सहायता राशि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल शौचालय, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सिंगल विंडो व्यवस्था भी जारी रहेगी। ब्यूरो

7 से 11 अगस्त तक चलेगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 7 से 11 अगस्त तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में सत्र की तारीखों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच दिवसीय सत्र में दिल्ली के विकास, जनोपयोगी योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।


उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक फैसले लेने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, बजट के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। वहीं, विधायक जनहित से जुड़े सवाल और प्रस्ताव सदन में रख सकते हैं। सरकार ने संकेत दिया है कि सत्र में दिल्ली के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed