फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwar Yatra: Kanwariyas and their vehicles barred from Delhi-Dehradun Expressway; advisory issued.

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से नहीं गुजर सकेंगे कांवड़िए और उनके वाहन, एडवाइजरी जारी

Wed, 29 Jul 2026 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jul 2026 06:49 AM IST
सार

एडवाइजरी में 29 जुलाई से 12 अगस्त तक जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज), वजीराबाद रोड (भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज), विकास मार्ग, आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66), पुस्ता रोड और लोनी रोड पर भारी परिवहन वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Kanwariyas and their vehicles barred from Delhi-Dehradun Expressway; advisory issued.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों और उनके साथ चलने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। लाखों कांवड़िए हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर दिल्ली होते हुए हरियाणा और राजस्थान की ओर रवाना होंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन यातायात के कारण यह मार्ग कांवड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


पारंपरिक मार्गों का उपयोग की सलाह
पूर्वी रेंज के पुलिस उपायुक्त के.रमेश ने बताया, कांवड़ियों को केवल निर्धारित पारंपरिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके तहत अप्सरा बॉर्डर-शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी-पॉइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर, भोपुरा बॉर्डर, वजीराबाद रोड, गोकुलपुरी, सीलमपुर मार्ग, लोनी बॉर्डर और सोनिया विहार बॉर्डर से पुस्ता रोड मार्ग सहित कई निर्धारित रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजरी में 29 जुलाई से 12 अगस्त तक जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज), वजीराबाद रोड (भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज), विकास मार्ग, आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66), पुस्ता रोड और लोनी रोड पर भारी परिवहन वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। इन वाहनों को एनएच-9 और एनएच-44 सहित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

ये सड़क रहेगी बंद
कावंड़ यात्राियों की भारी आवाजाही को देखते हुए जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज) पर आम ट्रैफिक के लिए 9 अगस्त को सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों अपील की है कि वह यात्रा के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।


ऐसे में वाहन चालक को धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि निर्धारित मार्गों के उपयोग से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को भी कम से कम असुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed