विद्या वाहिनी योजना: CM रेखा गुप्ता ने 9वीं की 200 छात्राओं को दीं साइकिलें, 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘विद्या वाहिनी योजना’ के माध्यम से दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा 9 में पढ़ने वाली लगभग 1.40 लाख छात्राओं को योजना के तहत साइकिलें वितरित की जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta distributes free bicycles to Class 9 female students under Vidya Vahini Yojana.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/FBaREFaC4E— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें साइकिल मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी बेटी को स्कूल तक पहुंचने में आने वाली दूरी या परिवहन की समस्या उसकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बने।
उन्होंने कहा कि ‘विद्या वाहिनी योजना’ के माध्यम से दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा 9 में पढ़ने वाली लगभग 1.40 लाख छात्राओं को योजना के तहत साइकिलें वितरित की जा रही हैं। बेटियों की शिक्षा में किया गया निवेश समाज के उज्ज्वल भविष्य में किया गया निवेश है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है कि दिल्ली की बेटियों को शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस सुविधा का उपयोग अपनी शिक्षा को और मजबूत करने में करें, अपने लक्ष्य तय करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। दिल्ली सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ समग्र और सक्षम वातावरण उपलब्ध कराना है ताकि हर विद्यार्थी बिना किसी बाधा के अपने सपनों की ओर आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर अग्रसर है। आज हमारी प्रतिभाशाली छात्राओं को साइकिलों का वितरण केवल आवागमन का साधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर बनने, बाधाओं को पार करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए पंख देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के निरंतर सहयोग और नारी शक्ति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। ‘विद्या वाहिनी योजना’ के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दिल्ली की कोई भी छात्रा शिक्षा प्राप्त करने की अपनी यात्रा में पीछे न छूटे।