{"_id":"69d2d78a04ebbca0b90ace63","slug":"delhi-gang-involved-in-300-crore-fraud-busted-11-arrested-including-the-ringleader-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 300 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 11 लोग गिरफ्तार; कई देशों से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 300 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 11 लोग गिरफ्तार; कई देशों से जुड़े हैं तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने इसके सरगना करण कजारिया समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कई राज्यों में सक्रिय इस गिरोह के तार कंबोडिया समेत कई देशों से जुड़े हैं। इनके खिलाफ अब तक 2,567 शिकायतें मिल चुकी हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ग्रुप के जरिये 300 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसके सरगना करण कजारिया समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कई राज्यों में सक्रिय इस गिरोह के तार कंबोडिया समेत कई देशों से जुड़े हैं। इनके खिलाफ अब तक 2,567 शिकायतें मिल चुकी हैं।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (अपराध शाखा) आदित्य गौतम ने बताया, हमने अब तक 100 से अधिक फर्जी कंपनियों से जुड़े 260 से ज्यादा बैंक खातों की पहचान की है। इनका इस्तेमाल अपराध की रकम को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था। गिरोह के सरगना कजारिया को तीन अप्रैल को कोलकाता हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उसे एक दिन बाद दिल्ली लाया गया।
दिल्ली निवासी सुल्तान ने शिकायत दी थी कि उन्हें निवेश योजना में फंसाकर 31.45 लाख रुपये की ठगी की गई। निवेश में फायदा दिख रहा था। लेकिन जब उन्होंने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो एप्लिकेशन बंद हो गई। पुुलिस ने तकनीकी मदद से कोलकाता तक इस नेटवर्क का पता लगाया, जहां कई बैंक खाते और फर्जी संस्थाएं संचालित हो रही थीं। पीड़ितों से ठगी गई राशि को फर्जी कंपनियों के जटिल जाल के माध्यम से विदेश भेज दिया गया।
Trending Videos