सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi khel mahakumbh : badal and mahe first in 3000 mtr race

दिल्ली खेल महाकुंभ : 3000 मीटर दौड़ में बादल और माहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए दिल्ली खेल महाकुंभ के मुकाबले
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दिल्ली खेल महाकुंभ के पुरुष 3000 मीटर दौड़ के फाइनल में बादल ने 8:46.46 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वहीं, साहिल खान ने 8:48.94 मिनट के साथ रजत और नरेंद्र ने 8:50.70 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता।

दूसरी ओर, महिला ओपन 3000 मीटर दौड़ के फाइनल में माहे ने 10:49.51 मिनट का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया। रुक्साना ने 10:52.82 मिनट के साथ दूसरा और नव्या ने 11:01.33 मिनट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष यूनिवर्सिटी जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में अर्जुन प्रथम


पुरुष यूनिवर्सिटी जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में अर्जुन ने 64.06 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। पवन कुमार ने 60.62 मीटर के साथ दूसरा और आयुष यादव ने 55.56 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला 400 मीटर दौड़ के प्रीलिम्स में रिया बिष्ट ने हीट-1 में 1:01.27 मिनट के समय के साथ बढ़त बनाई। अन्य हीट्स में लक्षिता, मेहक और हर्षिका ने भी फाइनल में जगह बनाने की दावेदारी मजबूत की।

पुरुष 400 मीटर दौड़ के प्रीलिम्स में अमन चौधरी ने 49.50 सेकंड के साथ सबसे तेज समय निकाला। मयंक, राजेश्वर ठाकुर और जैनबाज ने भी अपने-अपने हीट्स में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article