सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air quality of delhi gets better due to air

Delhi NCR News: बारिश से दिल्ली की हवा में सुधार, एक्यूआई 137 दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की तुलना में दर्ज की गई 95 सूचकांक की गिरावट
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बारिश की वजह से दिल्ली की हवा बेहतर हुई है। बृहस्पतिवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 95 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।
दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 164 दर्ज किया गया, जो हवा की मध्यम श्रेणी है। इस दौरान गुरुग्राम का एक्यूआई 154 और गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा का 148 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 136 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 125.8 और पीएम2.5 की मात्रा 61.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed