{"_id":"69bc0950d3267c5cca064af3","slug":"condition-is-stomach-is-necessary-for-better-health-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128483-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्वस्थ जीवन के लिए पेट की अच्छी सेहत जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्वस्थ जीवन के लिए पेट की अच्छी सेहत जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
-इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने रखी अपनी बातें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वस्थ और लंबी जिंदगी के लिए पेट की सेहत का अच्छा होना बहुत जरूरी है। सही खान-पान और संतुलित आहार से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि बुढ़ापे में होने वाली कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। ये बातें इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहीं। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद और मानसिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इन्फ्लेमएजिंग, यानी उम्र बढ़ने के साथ शरीर में लगातार रहने वाली हल्की सूजन के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि सूजन से कई बीमारियां हो सकती हैं।
जेरियाट्रिक मेडिसिन के प्रमुख डॉ. प्रसून चटर्जी ने कहा कि अगर हम संतुलित और पौष्टिक भोजन करें तो पेट की सेहत बेहतर रहती है। उन्होंने बताया कि सही मात्रा में पारंपरिक भारतीय भोजन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
उन्होंने फाइबर से भरपूर भोजन करने की सलाह दी। दही और अचार को भी आहार में शामिल करने कहा गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खान-पान और जीवनशैली को लेकर जागरूक बनें, क्योंकि यही स्वस्थ बुढ़ापे की असली कुंजी है।
Trending Videos