सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta unveiled the statue of Bhagat Singh on Shaheed Diwas

Delhi: शहीद दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने भगत सिंह की मूर्ति का किया अनावरण, कहा- उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 23 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
CM Rekha Gupta unveiled the statue of Bhagat Singh on Shaheed Diwas
सीएम रेखा गुप्ता ने शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य मंत्री भी शामिल रहे।

Trending Videos


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत की याद दिलाता है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। यह वह जगह है जहां असेंबली में बम फेंके जाने के बाद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव पर कोर्ट का ट्रायल हुआ था। मैं अपने शहीदों को नमन करती हूं। उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा, 'यह वह कॉरिडोर है जहां कभी 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा गूंजता था और जहां भगत सिंह पर केस चला था। श्रद्धांजलि के तौर पर शहीद भगत सिंह की एक मूर्ति लगाई गई है, जिससे लोगों, खासकर युवाओं को उनके जीवन के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस पहल को मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने लीड किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed