सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused arrested for robbing a transport employee of Rs 23 lakh

Delhi NCR News: ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से 23 लाख की लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-जेल से छूटे बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची लूट की साजिश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी से हुई 23 लाख रुपए की लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनू, संदीप और सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस, 15.95 लाख रुपये समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 25 फरवरी को किशनगंज निवासी कुलदीप सिंह ने लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। वह रुपये लेकर अपने कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उससे लूटपाट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी में पता चला कि बदमाशों ने पीड़ित का पीछा उसी जगह से शुरू किया था, जहां से उसने नकदी ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक बदमाश की पहचान की जो राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोनू को भलस्वा डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और 3.95 लाख रुपये बरामद किए। मोनू ने खुलासा किया कि उसने और फरार आरोपी ने लूट की योजना बनाई थी, जबकि वारदात को अंजाम देने का काम संदीप और सागर ने किया था। इसके बाद पुलिस ने संदीप को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये और सागर को गिरफ्तार कर सात लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनू पर पहले से हत्या, डकैती और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed