{"_id":"69c0af0ba38913b91c04905a","slug":"mba-student-stole-expensive-bikes-from-showrooms-under-the-pretext-of-a-test-drive-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: टेस्ट ड्राइव के बहाने एमबीए का छात्र शोरूम से चुराता था महंगी बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: टेस्ट ड्राइव के बहाने एमबीए का छात्र शोरूम से चुराता था महंगी बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहिणी जिले की विजय विहार थाना पुलिस ने शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी बाइक चुराने वाले एमबीए के छात्र को भलस्वा से गिरफ्तार किया है। शोरूम से लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने टेस्ट ड्राइव वाली बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगाने की सलाह दी। इसके जरिये ही आरोपी को दबोचा गया और उसके पास से पुलिस ने छह महंगी मोटरसाइकिल बरामद की।
Trending Videos
जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया कि 19 मार्च को विजय विहार थाने में एक बाइक चोरी की शिकायत मिली। जिसमें विजय विहार स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के सेल्सपर्सन दीपक खन्ना ने बताया कि एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर गया और वापस नहीं लौटा। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनोहर लाल के नेतृत्व में टीम को जांच के दौरान पता चला कि बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगा है जिसकी जांच में पता चला कि बाइक भलस्वा डेयरी इलाके में मौजूद है। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी पुनीत सतीजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर बुराड़ी इलाके से पांच और महंगी बाइक बरामद कर ली गई।
कारोबार में नुकसान होने पर करने लगा वाहनों की चोरी
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 29 साल का पुनीत सतीजा मूलत: हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है। वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। बीबीए में पढ़ाई करने के दौरान वह एक रॉयल एनफील्ड शोरूम में सेल्समैन की छह माह की इंटर्नशिप भी की थी। उसके पिता का रेवाड़ी में कार एक्सेसरीज का कारोबार था। उसने उस कारोबार को नए सिरे से शुरू किया लेकिन करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ जिससे वह आर्थिक तंगी में आ गया। दिहाड़ी मजदूरी करने लगा। इस बीच नकली पहचान पत्र के जरिये शोरूम में जाकर बाइक खरीदने की बात कहता था और फिर टेस्ट ड्राइव के बहाने उसे लेकर भाग जाता था। जांच में पता चला कि वह चोरी की बाइक को 60 हजार से एक लाख रुपये में बेच देता था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 13 दिसंबर 2025 में उसने पहली वार बाइक चोरी की उसके बाद से वह दिल्ली और गुरुग्राम से नौ बाइक को चुरा चुका है।