{"_id":"6a7c7472ef75803d290ece9c","slug":"delhi-police-nab-notorious-cannabis-smuggler-dharmveer-alias-palla-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150397-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने दबोचा कुख्यात गांजा तस्कर धर्मवीर उर्फ पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने दबोचा कुख्यात गांजा तस्कर धर्मवीर उर्फ पल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआईटीएनडीपीएस के तहत हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 51 वर्षीय मादक पदार्थ तस्कर धर्मवीर सिंह उर्फ पल्ला को मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम अधिनियम (पीआईटीएनडीपीएस) के तहत हिरासत में लिया है। इंदरपुरी निवासी धर्मवीर को 10 अगस्त को फतेह नगर से गुप्त सूचना पर पकड़ा गया। उसे चेन्नई की केंद्रीय जेल, पुझल भेजा जा रहा है।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि अपराध शाखा ने धर्मवीर के खिलाफ निवारक हिरासत का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा था। हिरासत आदेश 26 फरवरी को जारी हुआ था। धर्मवीर के खिलाफ पहले से आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें गांजा तस्करी से जुड़े कई मामले शामिल हैं। इनमें 2006, 2016 और 2021 के मामले प्रमुख हैं। राजस्थान में भी 2024 में उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वह 2022 में इंदरपुरी में नारकोटिक्स टीम पर हुए हमले में भी शामिल था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
दक्षिण भारत से गांजा तस्करी
पुलिस के अनुसार, धर्मवीर कई वर्षों से अवैध गांजा तस्करी में शामिल था। वह दक्षिण भारत से गांजा मंगाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार ठिकाना बदलता था। धालीवाल ने बताया कि धर्मवीर 1994 में अवैध गतिविधियों में आया और केबल कारोबार की आड़ लेता था। संगठित मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए उसकी निवारक हिरासत जरूरी थी।