सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Prime Minister Modi will inaugurate development projects worth Rs 33,500 crore

Delhi: कल 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई उद्घाटन और शिलान्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
सार

इनमें मुख्य रूप से जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के अंतर्गत तैयार की गई परियोजनाएं शामिल हैं।

Delhi: Prime Minister Modi will inaugurate development projects worth Rs 33,500 crore
पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें मुख्य रूप से जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के अंतर्गत तैयार की गई परियोजनाएं शामिल हैं।

Trending Videos


प्रधानमंत्री सबसे पहले सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करेंगे। यहां वे महिला आवंटियों को नए फ्लैटों की चाबियां भी सौंपेंगे। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत लगभग 15,200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य जीपीआरए कॉलोनियों का आधुनिकीकरण करना और सरकारी कर्मचारियों व प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

इनका पुनर्विकास एक नवोन्मेषी आत्मनिर्भर वित्तीय मॉडल के तहत किया जा रहा है। इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। इस मॉडल के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र के एक सीमित हिस्से को वाणिज्यिक और आवासीय उपयोग के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से अधिक आधुनिक फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही लगभग 48 लाख वर्ग फुट का कार्यालय क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed