देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हैवानियत हुई है। शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू और पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है।
{"_id":"64745dbb3a4a69b9960518c6","slug":"delhi-s-shahbad-dairy-area-youth-kills-minor-girl-2023-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder Case: छोटे से विवाद में बॉयफ्रेंड ने ही मारा, तय हो जाए मौत इसलिए लौटकर फिर पत्थर से सिर कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder Case: छोटे से विवाद में बॉयफ्रेंड ने ही मारा, तय हो जाए मौत इसलिए लौटकर फिर पत्थर से सिर कुचला
Mon, 29 May 2023 03:49 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 29 May 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
वीडियो में वार करता साहिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि साहिल बेरहमी से नाबालिग पर एक के बाद एक लगातार चाकू से वार करता रहा और पत्थरदिल दिल्ली वाले वहां से गुजरते रहे। किसी ने भी साहिल को रोकने की कोशिश तक नहीं की। पुलिस टीम को लड़की का शव सड़क पर मिला। बताया जा रहा है कि नाबालिग जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद छह बार लड़की पर पत्थर पटका। इस दौरान साहिल लगातार उसे लात से मारता रहा।
नाबालिग पर वार करता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की पर वार करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। मृतक अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और उसे पत्थर से भी मारा। आरोपित फरार है उसकी तलाश की जा रही है। पीएस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Delhi Crime
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हत्या के पीछे के कारणों की भी जानकारी अभी नहीं हो सकी है लेकिन इतना तो साफ है कि हत्यारे को पुलिस और समाज का जरा भी डर नहीं था। दिल्ली में संवेदनहीनता का यह पहला उदाहरण नहीं है इससे पहले भी कई मामले ऐसे आ चुके हैं जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर राजधानी के लोगों में इंसानियत बची भी या नहीं। कुछ दिन पहले ही कंझावला कांड में भी इंसानियत शर्मसार हुई थी जिसमें लोग एक युवती को गाड़ी के नीचे कई किलोमीटर तक घसीटते रहे।