{"_id":"6a7f55eabbb908929d01f2cd","slug":"motorcyclist-confectioner-killed-in-collision-with-vehicle-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-126996-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय हलवाई अजय राघव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अजय राघव मूलरूप से बुलंदशहर के अटेरना गांव का रहने वाला था और फिलहाल फरीदाबाद में किराए के मकान में रहकर हलवाई का काम करता था। मृतक के परिजन प्रेम चंद सिंह ने बताया कि अजय बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से किसी काम के सिलसिले में पलवल की ओर आ रहा था। गदपुरी फ्लाईओवर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन के नंबर से चालक का पता लगाने में जुटी है।