{"_id":"6a7f5619169ee62c9100f229","slug":"special-camps-launched-for-hepatitis-screening-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114579-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हेपेटाइटिस की जांच के लिए विशेष शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हेपेटाइटिस की जांच के लिए विशेष शिविर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिले में हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण को रोकने और हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए एक विशेष स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की गई है। आदर्श रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिलेभर में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
यह अभियान विशेष रूप से जिले के पुनहाना, फिरोजपुर झिरका और नगीना खंडों में चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के उन लोगों तक पहुंचना है जो हेपेटाइटिस के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। शिविरों में पहुंचे लोगों की मुफ्त स्क्रीनिंग की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर उन्हें नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से निशुल्क इलाज और परामर्श से जोड़ा जा रहा है।