सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two sons stabbed in front of their mother; one dead.

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: मां के सामने दो बेटों को चाकू से गोदा, एक की मौत; दूसरा गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 04:18 AM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने परिवार पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। चाकू के 12 से 14 वार करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

Delhi: Two sons stabbed in front of their mother; one dead.
दिल्ली में जघन्य वारदात।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के नरेला में कहासुनी के बाद 6-7 लड़कों ने मां और परिजनों के सामने ही दो सगे भाइयों को चाकू से गोद दिया। परिजनों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने परिवार पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। चाकू के 12 से 14 वार करने के बाद आरोपी फरार हो गए।



दोनों भाइयों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां मोहम्मद मुस्तकीम (32) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके भाई सुहेल (26) को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया, बिहार निवासी मुस्तकीम करीब एक सप्ताह पहले ही उत्तम नगर में पुताई के काम के लिए आया था।
विज्ञापन


वह भाई सुहेल के साथ ही काम कर रहा था। उसकी पत्नी व दो साल का बेटा बिहार में ही रहते हैं। मंगलवार रात सुहेल घर के पास ही दुकान पर गया था, तभी वहां कुछ लड़कों से उसका झगड़ा हो गया। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सुहेल ने मुस्तकीम को बुलाया तो 6-7 लड़कों ने घर के सामने ही दोनों भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed