{"_id":"69b5fa482adfec14b70f49d5","slug":"delhi-uber-driver-molests-woman-in-rohini-accused-arrested-on-complaint-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रोहिणी में उबर चालक ने महिला से की छेड़छाड़, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; 14 दिन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रोहिणी में उबर चालक ने महिला से की छेड़छाड़, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; 14 दिन की न्यायिक हिरासत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने आरोपी चालक दिल्ली के बादली निवासी सचिन (34) को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
demo
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में उबर बाइक टैक्सी से सफर कर रही महिला से चालक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी चालक दिल्ली के बादली निवासी सचिन (34) को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सचिन दिल्ली के बादली गांव का निवासी है। उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार घटना 12 मार्च की है। महिला ने मोबाइल एप के जरिये रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जाने के लिए उबर बाइक टैक्सी बुक की थी। सफर के दौरान चालक ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिला ने जब उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसे चुप रहने और शोर न मचाने की धमकी दी। बाद में चालक महिला को पीतमपुरा के एफयू ब्लॉक के पास छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने केएनके मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी दसवीं पास है और पिछले एक साल से एप आधारित बाइक टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहा था। सचिन पर साल 2011 में समयपुर बादली थाने में अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था।