अब आसमान से बरसेगी आग: भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, पारा जाएगा 40 पार; जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। साथ ही, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लगातार सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी जो कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती है।


विस्तार
दिल्ली में कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा था। इससे मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन मई के मध्य से आसमान से आग बरसने वाली है। आने वाले दिनों में गर्मी का यह सितम और बढ़ने वाला है। पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। आने वाले दिनों में यह स्थिति और भयावह हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से पारा 40 के पार जा सकता है।
रिज रहा सबसे गर्म
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर व लोधी रोड में 38.6 और पालम में 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज व आया नगर में 23.5 व पालम में 24.5 डिग्री दर्ज हुआ।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- UP: शादी में खर्च किए दो करोड़, दुल्हन ससुराल पहुंची तो पता चली दूल्हे की ऐसी सच्चाई... नौ के खिलाफ कराया केस