सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News 26 March was the hottest day in 14 years

Delhi Weather News: मार्च में ही सूरज ने दिखाए तेवर, 14 साल में सबसे गर्म दिन रहा 26 मार्च, पढ़ें पूर्वानुमान

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Mar 2025 09:28 PM IST
सार

राजधानी में बीते तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण गर्मी अभी से पसीने छुड़ा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
Delhi Weather News 26 March was the hottest day in 14 years
गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी में सूरज ने मार्च माह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में 2011 से 14 साल बाद बुधवार सबसे गर्म दिन रहा। इसके अलावा, इस सीजन का भी सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, राजधानी में बीते तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण गर्मी अभी से पसीने छुड़ा रही है। 

Trending Videos

बुधवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। वहीं, इस महीना समाप्त होने में पांच दिन बचे हैं। ऐसे में बारिश की संभावना कम है। इस कारण यह महीना वर्ष 2022 की तरह शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल में तापमान और अधिक होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बुधवार को आसमान साफ रहा। इस दौरान सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। सुबह से ही तेज धूप निकल गई थी। जहां सुबह व शाम को लोगों को ठंड का अहसास होता था। अब यह बिल्कुल हल्का हो गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक के साथ 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पढ़ें -ब्याज चुकाते-चुकाते दी जान: 50 हजार का कर्ज बन गया 10 लाख, पत्नी के लिए वीडियो बनाकर कहा- यहीं तक का था साथ

रीज इलाका 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि आया नगर इलाके में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड में 38.7 व पालम में 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। उधर, लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में 20.0 व आया नगर में 17.4 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय सक्रिय है, लेकिन इसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति धीमी होगी और धूप के बढ़ने से तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान 10-20 किमी प्रति घंटा की गति से सतही हवाएं चलेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed