सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's air quality remains in the poor category due to low wind speed and change in direction.

Delhi NCR News: दिल्ली में हवा की गति कम और दिशा बदलने से खराब श्रेणी में हवा बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


नई दिल्ली।
दिल्ली में हवा की गति कम होने और दिशा बदलने के चलते फिजा खराब श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 213 दर्ज हुआ। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 31 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 301 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 276, गाजियाबाद में 232 और फरीदाबाद में 225 एक्यूआई दर्ज हुआ। इसके अलावा, नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 214 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 13.92 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 10.99, कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की 3.94, आवासीय इलाकों से 3.38 और निर्माण गतिविधियों से 2.42 फीसदी की भागीदारी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को हवा पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3100 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 16500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 220.2 और पीएम2.5 की मात्रा 84 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed