सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for OGAS status and restoration of old pension

Delhi NCR News: ओजीएएस दर्जा और पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्धसैनिक बलों के सैकड़ों पूर्व अधिकारियों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
Trending Videos

नई दिल्ली । अर्धसैनिक बलों के सैकड़ों पूर्व अधिकारियों, उनके परिवार और वीरांगनाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर सोमवार को प्रदर्शन किया। इसमें दिल्ली एनसीआर, देहरादून, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के इलाकों से पूर्व अधिकारी व वीरांगनाएं शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने संगठित ग्रुप-ए सेवा दर्जा (ओजीएएस) से जुड़े प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे काला कानून बताया। साथ ही, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग उठाई।

एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि जवानों और अधिकारियों की पदोन्नति के अवसरों को सीमित किया जा रहा है। एलायंस के अध्यक्ष एचआर सिंह ने बताया कि अगर सरकार ने वार्ता नहीं की तो वे राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे और वीरता पदक लौटाने पर विचार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed