{"_id":"69c203cd3ba3f1a9190aea24","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-bhajanpura-area-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: भजनपुरा इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: भजनपुरा इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
युवक की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि देर रात पुलिस को भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके परिवार वाले पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर जा चुके हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने घायल 18 साल के आसिफ को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ और आसपास का सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।