सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi will not be PM till 2026: Kejriwal

वर्ष 2026 तक प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे मोदी : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 2026 तक प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रह पाएंगे। उनका राजनीतिक दौर खत्म होने वाला है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार अब जनता के बीच अलोकप्रिय हो चुकी है और चुनाव बेईमानी से जीते जा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में बड़ी संख्या में वोट कटवाए गए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में सरकार ने कई गलत काम किए और यह दौर इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि जब देश को मोदी और अमित शाह से मुक्ति मिलेगी, तब उन्हें संतोष होगा कि उन्होंने इस लड़ाई में योगदान दिया। सोमवार को गुजरात में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की किताब ‘अनलाइकली पैराडाइज’ के विमोचन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह बातें कही।



आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अदालत में केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि झूठे मामलों में नेताओं को फंसाया गया और उनकी छवि खराब की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed