{"_id":"6a47a98e67caadab190cce78","slug":"demand-to-withdraw-capf-bill-memorandum-submitted-to-the-president-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143832-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएपीएफ बिल वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएपीएफ बिल वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) से जुड़े पूर्व अधिकारियों और जवानों के संगठन एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएपीएफ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की है। संगठन ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बिल को सुरक्षा बल के हितों के खिलाफ बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व एडीजी एचआर सिंह ने बताया कि संगठन का उद्देश्य सीएपीएफ अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करना है। वहीं, महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया है, जबकि इसकी प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भी भेजी गईं। संवाद
विज्ञापन