{"_id":"6a4168608e98735d0c0534b1","slug":"district-administration-aims-to-complete-sir-2026-work-by-july-10-deputy-commissioner-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125450-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन का 10 जुलाई तक एसआईआर-2026 कार्य पूर्ण करने का है लक्ष्य : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन का 10 जुलाई तक एसआईआर-2026 कार्य पूर्ण करने का है लक्ष्य : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईआर-2026 अभियान में जिला का हर नागरिक सक्रिय रूप से करे सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत गणना प्रपत्र (एनुमरेशन फॉर्म) एकत्रित करने का कार्य तेज गति से जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले के सभी नागरिकों से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले के अधिकांश बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण लगभग पूरा कर लिया गया है। अब बीएलओ प्रत्येक घर से भरे हुए प्रपत्र एकत्रित करेंगे, ताकि मतदाता सूची का समयबद्ध एवं शुद्ध पुनरीक्षण किया जा सके। अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बीएलए मतदाताओं को जागरूक करने, प्रपत्र भरने में मार्गदर्शन देने तथा यह सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों सहित समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे अपने गणना प्रपत्र सही ढंग से भरकर तैयार रखें और बीएलओ के घर आने पर उन्हें सौंप दें। यदि किसी कारणवश बीएलओ से संपर्क नहीं हो पाता है, तो मतदाता सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन कार्यालय पलवल का संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बीएलओ एवं बीएलए के साथ मिलकर सहयोग करें, ताकि एसआईआर-2026 अभियान का कार्य आगामी 10 जुलाई तक सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का सहयोग ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी के संयुक्त प्रयासों से ही यह विशेष पुनरीक्षण अभियान सफल बनाया जा सकता है।