{"_id":"6a41c67d24f8188c4206280d","slug":"delhi-dehradun-expressway-speed-limit-dilemma-on-expressway-four-speed-limit-signs-within-4-kilometers-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Dehradun Expressway: एक्सप्रेसवे की सुविधा पर स्पीड लिमिट की दुविधा, 4 किलोमीटर में चार गति सीमा संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Dehradun Expressway: एक्सप्रेसवे की सुविधा पर स्पीड लिमिट की दुविधा, 4 किलोमीटर में चार गति सीमा संकेतक
Mon, 29 Jun 2026 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
चिराग गुप्ता, नई दिल्ली
चिराग गुप्ता, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:42 AM IST
सार
गांधी नगर मार्केट के पास 70 और 60 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा लिखी है। गीता कॉलोनी श्मशान घाट के पास गाड़ियों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा दर्शाई गई है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से पर लगे अलग-अलग स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड वाहन चालकों के लिए भ्रम की वजह बन गए हैं। चार किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग गति सीमा दर्शाई गई है
विज्ञापन
भजनपुरा की ओर से गीता कॉलोनी की दिशा में आने पर शास्त्री पार्क-उस्मानपुर के पास लगे साइन बोर्ड पर गाड़ियों के लिए अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित दिखाई देती है। कुछ दूर आगे, कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास यही सीमा बदलकर कारों के लिए 85 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 65 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाती है।
विज्ञापन
गांधी नगर मार्केट के पास 70 और 60 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा लिखी है। गीता कॉलोनी श्मशान घाट के पास गाड़ियों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा दर्शाई गई है। इन सीमाओं से हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
असमंजस दुर्घटनाओं को दे रहा बढ़ावा
दिल्ली से राज्य के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने के लिए कई हाईवे और एक्सप्रेस-बनाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल लोग अपनी मंजिल तक तेजी से पहुंचने के लिए करते हैं। इन हाई-स्पीड कॉरिडोर पर गाड़ियां अक्सर 100 किमी प्रति घंटा से ज्यादा रफ्तार में दौड़ती हैं, लेकिन यही तेजी कई बार जानलेवा साबित होती है और आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान चली जाती है।
दिल्ली सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर स्पीड लिमिट के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा है। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग स्पीड लिमिड के जितने भी साइन बोर्ड लगे है, उनको हटाने के लिए भी जल्द ही पत्र लिखुंग। -के. रमेश, पुलिस उपायुक्त, ईस्टर्न रेंज ट्रैफिक