सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Donation box, bell, urn and many other items stolen from Kali temple

Delhi NCR News: काली मंदिर से दानपात्र, घंटी, कलश समेत कई सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। कंझावला घेवरा इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने काली मंदिर को निशाना बनाया। बदमाश मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घंटी, दानपात्र, पंखे, कलश समेत अन्य सामान चुरा ले गए। मंदिर की देखरेख करने वाली गीता के बयान पर पुलिस ने चोरी का केस किया है। कंझावला थाने में दर्ज प्राथमिकी में 55 साल की गीता ने बताया कि वह परिवार के साथ सावदा जेजे कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने निजामपुर रोड स्थित घेवरा कट पर एक छोटा काली मंदिर बनाया है। जिसमें 18 सालों से सुबह-शाम पूजा-पाठ और मंदिर का रख-रखाव करती हैं। गीता ने बताया कि वह 12 मार्च को मंदिर में पूजा करने के बाद रात करीब 8.30 बजे अपने घर आ गईं। अगले दिन 13 मार्च की सुबह छह बजे मंदिर पहुंची। उसने मंदिर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और घंटी, पंखा, दानपात्र सहित सामान गायब मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मंदिर और आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article