{"_id":"69a6e531dd9e2ae2d701b379","slug":"dont-mind-this-is-strictness-204-accused-arrested-in-delhi-polices-operation-aatraach-before-holi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126388-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरा ना मानो सख्ती है : होली से पहले दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन आघात में 204 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरा ना मानो सख्ती है : होली से पहले दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन आघात में 204 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने 973 आरोपियों को रोकथाम अधिनियम के तहत पकड़ा है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
होली से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज ने बुरा न मानो सख्ती का स्लोगन देते हुए ऑपरेशन आघात के तहत लगातार अपराधियों, शराब तस्करों, नशीले पदार्थों के विक्रेताओं और अन्य बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 204 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 973 आरोपियों पर रोकथाम संबंधित प्रावधान लागू किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह इंटेलिजेंस-आधारित अभियान दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में समन्वित ढंग से चला, ताकि त्योहार की शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके।
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन ने बताया कि क्षेत्रीय नियंत्रण और सत्यापन अभियान के दौरान 973 आरोपियों को रोकथाम प्रावधानों के तहत रोका गया। इसके अलावा, चार घोषित अपराधी और 29 बदमाश भी गिरफ्तार किए गए। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि जिले में 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 449 आरोपियों पर रोकथाम प्रावधान लागू किए गए हैं।। एक घोषित अपराधी को भी पकड़ा गया। पुलिस ने सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के तहत 63 चालान जारी किए और 11,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया, साथ ही 273 वाहनों को दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत जब्त किया। दक्षिण जिले में 67 आरोपियों को गिरफ्तार कियाग गया है। 524 आरोपियों पर रोकथाम अधिनियम के तहत पकड़ा गया है। तीन घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान 29 आदतन अपराधियों को भी हिरासत में लिया गया।
संपत्ति अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है
दक्षिण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क और संपत्ति अपराधों पर कार्रवाई के तहत दक्षिणी रेंज में छह संपत्ति बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। एक ऑटो-चोरी करने वाले को पकड़ा गया और नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। क्षेत्रीय जांच के दौरान कई परित्यक्त और संदिग्ध वाहन भी जब्त किए गए।
ये भी बरामद किए गए हैं
अभियान में 12 अवैध हथियार, 14 जीवित कारतूस और 24 चाकू बरामद हुए। 7.197 किलोग्राम गांजा और 12.7 ग्राम एमडीएमए के साथ 15,945 बोतल अवैध शराब जब्त की गई। जुआ मामलों में कुल 84,740 रुपये नकद जब्त किए गए। अभियान के दौरान 18 चोरी या खोए मोबाइल फोन भी बरामद हुए। अधिकारी ने बताया कि अभियान में पुलिस स्टेशनों, विशेष इकाइयों और जिला टीमों के 350 से अधिक पुलिस कर्मी संवेदनशील इलाकों में तैनात किए गए।
लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अप्रिय घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आवासीय कॉलोनियों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में दिन-रात गहन पेट्रोलिंग की जाएगी। रणनीतिक बैरिकेडिंग और नाका-पिकेटिंग की योजना बनाई गई है। साथ ही संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष तैनाती की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा और पूरे त्योहार के दौरान उच्च दृश्यता वाली पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।
Trending Videos