सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Double murder case: Main accused arrested within 72 hours, search continues for newborn

Delhi NCR News: डबल मर्डर मामलाः 72 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नवजात की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और चांदहट थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। किठवाड़ी गांव में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और चांदहट थाना पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि तकनीकी और गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी धर्मवीर उर्फ धर्मु को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जबकि नवजात की तलाश और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जांच अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि मृतका मितलेश के भाई नरवीर निवासी कामरगढ़ी (मथुरा) ने 25 अप्रैल 2026 को शिकायत दी थी कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2020 में धर्मवीर उर्फ धर्मु निवासी किठवाड़ी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में जमीन, स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में बताया गया कि 25 अप्रैल को परिजन जब मौके पर पहुंचे तो मितलेश और उसकी बेटी मुकली के शव घर में पड़े मिले, जिन पर चोटों के निशान थे। वहीं तीन माह का नवजात बेटा लापता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दोनों की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article