फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTU has released the provisional list for PhD admissions

Delhi NCR News: डीटीयू ने पीएचडी दाखिला को लेकर अस्थायी सूची की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
-24 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के बाद दाखिला होगा सुनिश्चित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने अगस्त 2026 सत्र के लिए पीएचडी दाखिला के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों की प्रोविजनल (अस्थायी) सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन पूरी तरह मूल दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता की पुष्टि के बाद होगा। चयनित उम्मीदवारों को 24 जुलाई को मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र पीएचडी दाखिला के निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। इसके अलावा जिन विभागों में डीटीयू फेलोशिप के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की गई है, वहां 21 अगस्त तक कोई सीट खाली होती है तो प्रतीक्षा सूची के मेरिट क्रम के आधार पर फेलोशिप आवंटित की जाएगी। इसके बाद खाली सीटों पर किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, अस्थायी सूची में एप्लाइड केमिस्ट्री, एप्लाइड फिजिक्स, एप्लाइड मैथेमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजाइन, जियोस्पेशियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस सहित अनेक विभागों के फुल-टाइम, पार्ट-टाइम और इंडस्ट्री/वर्किंग प्रोफेशनल श्रेणियों के चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed