{"_id":"6a0c51337bbdda053402016f","slug":"dtu-signed-an-agreement-with-iuac-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137033-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू का आईयूएसी के बीच हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू का आईयूएसी के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध और नवाचार को मजबूत करने के उद्देश्य से इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर के साथ समझौता ज्ञापन किया। इस समझौते के तहत एमटेक (शोध) कार्यक्रमों में संयुक्त मार्गदर्शन, पीएचडी शोधार्थियों का सह पर्यवेक्षण, संयुक्त शोध गतिविधियां, अत्याधुनिक शोध अवसंरचना शामिल है। डीटीयू कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी मटेरियल साइंस, नैनो टेक्नोलॉजी, क्वांटम साइंस एवं टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर साइंस जैसे क्षेत्रों में शोध और नवाचार के नए अवसर खोलेगी। आईयूएसी के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडे, डीटीयू के एप्लाइड फिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह, रजिस्ट्रार बिनोद डोले, एसोसिएट डीन प्रो. अस्मिता दास सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos