{"_id":"6a60ba3d69fcf411d207a6b0","slug":"dtus-orientation-program-on-july-27-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146993-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 27 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 27 जुलाई को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने बीटेक और बी डिजाइन कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए 27 जुलाई को ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसको लेकर डीटीयू ने सूचना जारी कर दी है। इस कार्यक्रम में अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों, विभिन्न छात्र क्लबों, सुविधाओं, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली और कैंपस जीवन के बारे में बताया जाएगा।
इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त आईपीएस और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी शामिल होंगी। जबकि डीटीयू के पूर्व छात्र एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व प्रमुख कर्नल सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (ब्लैक कैट्स) की काउंटर टेरर टास्क फोर्स के पूर्व फोर्स कमांडर ब्रिगेडियर गौतम गांगुली (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा करेंगे। ब्यूरो