{"_id":"6a85b07db2d4cc49630f0916","slug":"du-administration-on-alert-mode-regarding-dusu-elections-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151329-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डूसू चुनाव को लेकर डीयू प्रशासन अलर्ट मोड में, 40 से अधिक मामलों में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डूसू चुनाव को लेकर डीयू प्रशासन अलर्ट मोड में, 40 से अधिक मामलों में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कैंपस की 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
-प्रिंटेड पोस्टर पर्चों पर पूरी तरह रोक, नियम तोडने पर नामांकन रद्द होने की चेतावनी
-उम्मीदवार की गाड़ी में शराब या नशीले पदार्थ मिलने पर तत्काल नामांकन रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी है। उत्तरी और दक्षिणी परिसरों सहित प्रमुख मार्गों पर 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और अन्य स्थानों पर नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। नियमों के उल्लंघन पर 40 से अधिक चालान किए जा चुके हैं।
पत्रकार वार्ता में प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिकतम पांच विद्यार्थी ही ले जा सकेंगे। महिला कॉलेजों में केवल छात्राएं ही प्रचार कर सकेंगी। यदि उम्मीदवार की गाड़ी में शराब या कोई नशीला पदार्थ मिला, तो नामांकन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। प्रचार में प्रिंटेड पोस्टर-पर्चे पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, केवल वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर हाथ से बने पोस्टर लगाए जा सकेंगे।
प्रशासन चुनाव के दौरान और बाद में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है। उत्तरी व दक्षिणी परिसर के आसपास पीजी क्षेत्रों में अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इस अभियान में एनसीसी और एनएसएस कैडेटों को भी शामिल किया जाएगा। प्रॉक्टर ने कहा कि उद्देश्य किसी को सजा देना नहीं, बल्कि लिंगदोह दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी रहेगी पुलिस की नजर
दिल्ली पुलिस के एसीपी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संभावित उम्मीदवारों को वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस की सभी गतिविधियों पर पैनी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि काले शीशे, गलत पार्किंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की जा रही है। बिना नंबर प्लेट वाली एक कार को भी जब्त किया है, जिसे चुनाव संपन्न होने तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा जिससे कि प्रचार के दौरान इसका इस्तेमाल ना हो सके। सोशल मीडिया पर भी दिल्ली पुलिस का साइबर क्राइम सेल चुनाव संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेगा।