फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admissions 2026-27: Kirori Mal leads in college preferences; SRCC out of the top 5.

डीयू दाखिला 2026-27: कॉलेज वरीयता में किरोड़ीमल सबसे आगे, एसआरसीसी टॉप-5 से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
हंसराज ने हिन्दू कॉलेज को पछाड़ा, वरीयता संशोधन के बाद 2.08 लाख छात्रों ने भरे विकल्प
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक दाखिले के लिए कॉलेज वरीयता के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बार छात्रों की पहली पसंद प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) नहीं, बल्कि किरोड़ीमल कॉलेज बना है। एसआरसीसी टॉप-5 कॉलेजों में भी जगह नहीं बना पाया, जबकि हंसराज कॉलेज ने हिन्दू कॉलेज को पीछे छोड़ दिया है।
डीयू की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, छात्रों की वरीयता सूची में किरोड़ीमल कॉलेज पहले, हंसराज दूसरे, हिन्दू कॉलेज तीसरे और रामजस कॉलेज चौथे स्थान पर हैं। टॉप-5 में नॉर्थ कैंपस के चार कॉलेज शामिल हैं, जबकि साउथ कैंपस का वेंकटेश्वर कॉलेज पांचवें स्थान पर रहा। साउथ कैंपस का दयाल सिंह कॉलेज छठे स्थान पर है। पिछले वर्ष चौथे स्थान पर रहा सेंट स्टीफंस कॉलेज इस बार शीर्ष पांच से बाहर हो गया है।
विज्ञापन

डीयू ने रविवार को संभावित रैंक जारी करने के बाद छात्रों को कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयताओं में बदलाव का अवसर दिया था। यह प्रक्रिया सोमवार शाम को समाप्त हुई। इस दौरान करीब 1,200 छात्रों ने अपनी वरीयताओं में संशोधन किया। शनिवार रात तक 2,06,835 छात्रों ने अपनी वरीयताएं दर्ज की थीं, जो संशोधन के बाद बढ़कर 2,08,043 हो गईं। इस वर्ष डीयू में स्नातक दाखिले के लिए कुल 2,18,284 छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed