सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU begins applications for PhD admissions

Delhi NCR News: डीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-24 मार्च तक पीएचडी पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करना होगा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत दूसरे चरण में पीएचडी कार्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार विवि के आधिकारिक पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे संबंधित विषय के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। प्रत्येक विषय की योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी पीएचडी बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन में उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 300 रुपये प्रति कार्यक्रम तय किया गया है। जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये प्रति कार्यक्रम शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article