सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU to have yoga, Indian dance and music sessions for foreign students

Delhi NCR News: डीयू में विदेशी छात्रों के लिए योग, भारतीय नृत्य और संगीत सत्र होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली विश्वविद्यालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद मिलकर बढ़ाएंगे वैश्विक शैक्षणिक सहयोग
Trending Videos


-डीयू कुलपति ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक, डीयू को अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने पर जोर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के लिए योग, भारतीय नृत्य और संगीत के सत्र आयोजित होंगे। उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जीवन मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि वे भारत के सांस्कृतिक दूत के रूप में उभर सकें। डीयू और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने इस संबंध में कदम उठाने का निर्णय लिया है। डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह की आईसीसीआर के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया।
संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और डीयू को वैश्विक स्तर पर एक पसंदीदा शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईसीसीआर की महानिदेशक के नंदिनी सिंगला ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीयकरण, सांस्कृतिक जुड़ाव और विद्यार्थियों तक पहुंच को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत सहयोग को मजबूत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने तथा छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों संस्थानों ने सहयोगात्मक पहलों के माध्यम से विदेशी छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोडऩे की रणनीतियों पर सहमति जताई। बैठक में आईसीसीआर की ओर से उप महानिदेशक डॉ राजेश रंजन, छात्रवृत्ति निदेशक डॉ संजय वेदी और विनोद रानी कपूर उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता, डीयू अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की अध्यक्ष प्रो नीरा अग्निमित्रा तथा विदेशी छात्र रजिस्ट्री की डीन प्रो रूपम कपूर मौजूद रहीं। बैठक के बाद कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को ऐतिहासिक वाइस रीगल लॉज का भ्रमण भी कराया। वर्तमान में वाइस रीगल लॉज में ही विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कार्यालय स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article