{"_id":"6a773dba22308f6b920b51c1","slug":"dus-third-seat-allocation-list-released-11274-seats-allocated-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149754-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू की तीसरी सीट आवंटन सूची जारी, 11,274 सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू की तीसरी सीट आवंटन सूची जारी, 11,274 सीटें आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 हजार सीटें अब भी खाली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक प्रोग्रामों में दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है। शनिवार को विश्वविद्यालय ने तीसरा सीट आवंटन जारी कर दिया, जिसके तहत 11,274 सीटें आवंटित की गई हैं। अब छात्र आठ से 11 अगस्त मध्यरात्रि तक सीट स्वीकार कर सकते हैं, जबकि फीस का भुगतान 13 अगस्त तक किया जा सकेगा।
डीयू की कुल 71,624 स्नातक सीटों पर दो राउंड के बाद 48,201 छात्रों ने फीस जमा कर सीट पक्की कर ली है। फिर भी लगभग 12 हजार सीटें खाली हैं, जिनमें मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग छात्रों की सीटें शामिल हैं। तीसरे राउंड में 11,274 सीटें आवंटित की गई हैं। इस राउंड के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी, जो फीस भुगतान के बाद स्पष्ट होगी।
तीसरे आवंटन से पहले 3-5 अगस्त तक मिड-एंट्री का विकल्प दिया गया था। अब नौ अगस्त को ईसीए (सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां), खेल और वार्ड कोटे के लिए पहले राउंड का सीट आवंटन होगा, जिसे छात्र 11 अगस्त मध्यरात्रि तक स्वीकार कर सकेंगे।