फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUTA to intensify agitation over the regularization of ad-hoc teachers across 12 colleges

Delhi NCR News: डूटा 12 कॉलेजों के एडहॉक शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर तेज करेगा आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
-तैयार किया एक्शन प्रोग्राम, मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित्त पोषित और डीयू से संबद्ध 12 कॉलेजों में कार्यरत एडहॉक और अस्थायी शिक्षकों के समायोजन एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। डूटा की कार्यकारी समिति की बीते बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर हुई बैठक में रणनीति तैयार कर आगामी दिनों के लिए एक्शन प्रोग्राम तय किया गया।
डूटा ने कहा कि इन कॉलेजों में शिक्षक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब भी उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। डूटा ने इसके लिए दिल्ली सरकार की कथित उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है। डूटा के अनुसार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बार-बार अपील के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। अब इस मामले में उपराज्यपाल को भी अपील भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डूटा ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों के नियमितीकरण पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल और जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। डूटा ने कहा कि दिल्ली सरकार से 100 फीसदी वित्त पोषित कॉलेजों में एक दशक से अधिक समय से पढ़ा रहे अनुभवी शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। डूटा की मांग है कि इन सभी अनुभवी तदर्थ-अस्थायी शिक्षकों को तुरंत नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed